देहरादून में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव और उल्लास का माहौल है। रविवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में सवा लाख दीये प्रज्वलित किए गए। शहर में लगातार दूसरे दिन विशाल शोभायात्रा निकाली गई। क्लेमेंटटाउन में निकली शोभायात्रा का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। सीएम धामी ने गाया राम भजन।

