मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मिलने वाले उपहारों को लेकर नई पहल की है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि इन उपहारों के मूल्य का आकलन कर इनकी नीलामी की जाए। इससे मिलने वाली धनराशि को जनहित के कार्यों में लगाया जाए।इस नीलामी प्रक्रिया में कोई भी सामान्य व्यक्ति प्रतिभाग कर सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में आमजन से अपील की थी कि समारोह में अतिथियों को बुके के स्थान पर बुक देने की परंपरा शुरू करनी चाहिए। इससे भावी पीढ़ी का ज्ञान बढ़ेगा और दिमाग का भी पोषण होगा। इसी क्रम में अब उन्होंने उपहारों की नीलामी करने का निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री जब भी उत्तराखंड या उत्तराखंड से बाहर कार्यक्रमों में शामिल होते हैं तो आयोजन व अन्य भेंट करने वाले व्यक्ति उन्होंने तमाम उपहार देते हैं। इनमें शॉल से लेकर पेंटिंग व विभिन्न प्रकार की आकृतियां व बहुमूल्य उपहार शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री ने अब इन मिलने वाले उपहारों से जनहित के कार्य करने का निर्णय लिया है।

