उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बुधवार को दिनभर शीतलहर चलने से लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। हालांकि मंगलवार की तुलना में बुधवार को दिन-रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया।पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। पारा लगातार गिर रहा है और इस कड़ाके की ठंड के बीच में अब लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।इस वजह से सड़कों पर भीड़ भाड़ भी कम रही। उधर, मौसम बेहद सर्द होने की वजह से मंगलवार की तुलना में बुधवार को शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली।

