**EDS: IMAGE PROVIDED BY DPR (UP) ON WEDNESDAY, NOV. 17, 2021.** Lucknow: Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami meets UP Governor Anandiben Patel. (PTI Photo)(PTI11_17_2021_000162B)
मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार सुबह राजस्थान के लिए रवाना होंगे। सबसे पहले मुख्यमंत्री दोपहर लगभग एक बजे विराटनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कुलदीप धनखड़ के पक्ष में जनसभा करेंगे। इसके उपरांत इसी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे।जानकारी के मुताबिक, आने वाली 18 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान का दौरा करेंगे। शाह बूंदी, अजमेर और नसीराबाद की विधानसभा सीटों के लिए एक विशाल जनसभाओं को करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री अजमेर में रोड शो भी करेंगे। गए बुधवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राजस्थान के चुनावी दौरे पर थे। यहां उन्होंने बाड़मेर में जनसभा आयोजित की।छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आज यानी शुक्रवार को चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश में 230 सीटें और छत्तीसगढ़ के दूसरे फेज के चुनाव आज होने हैं। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगी। वहीं, छत्तीसगढ़ में दोपहर तीन बजे से वोटिंग स्टार्ट होगी। राजस्थान की बात करें तो यहां 25 नवंबर को चुनाव होने हैं।

