
Hot summer or heat wave background, orange sky with clouds and glowing sun
लू और गर्मी से हाल बेहाल हो रहा है। लोगों को अभी से मई-जून वाली गर्मी का अहसास हो रहा है। दोपहर में आग बरस रही है। लपट की तरह से हवाएं लग रही हैं। यूपी की शहरों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बुधववार यानी आज लू चलने की संभावना जताई है। साथ ही पश्चिमी यूपी में आंधी बारिश के भी आसार हैं। लखनऊ समेत कुछ जिलों में आज से बारिश हो सकती है। साथ ही लू और गर्मी को देखते हुए कई जिलों के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से खुलेंगे।प्रयागराज में बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मंगलवार को यहां का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, हमीरपुर में भी 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। नोएडा में बुधवार को बादल छाए रह सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बुधवार को सुबह होते ही राजधानी लखनऊ में कड़क धूप निकल आई। आज अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।