राजपुर रोड पर कालसंग रेस्टोरेंट के सामने देर रात स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों को घायल अवस्था में एंबुलेंस से मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।दोनों युवक स्कूटी संख्या यूके07एए3998 पर सवार थे। प्रारंभिक जांच में स्कूटी के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से स्कूटी को राजपुर रोड स्थित डैफोडिल्स होटल में खड़ा कराया है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।मृतकों की पहचान शुभम सेमवाल (28) निवासी एकता विहार, माता मंदिर रोड और अंकुर रावत (35) निवासी ओम विहार, अजबपुर कलां के रूप में हुई है।
