नेहरू कालोनी क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चों के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशीला पदार्थ खिलाकर आरोपित ने बच्चों के साथ कुकर्म किया। घटना के बाद बच्चे बीमार हुए तो इसका पता चला। स्वजनों ने बच्चों से बात की तो उन्होंने आपबीती सुनाई। शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और उसकी कमीज उताकर मुंह पर कालिख पोतकर घुमाया और पुलिस के हवाले किया। आरोप है कि बिजनौर के अफजलगढ़ निवासी आरोपित जितेंद्र सिंह दो नाबालिग बच्चों के साथ काफी समय से कुकर्म कर रहा था। दोनों बच्चे काफी समय से बीमार रहने लगे। स्वजनों ने बच्चों से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने आपबीती सुनाई।आरोप है कि पिछले पांच से छह महीनों से वह बच्चों को डरा-धमकाकर नशीला पदार्थ खिलाकर कुकर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। आरोपित नेहरू कालोनी क्षेत्र में ही पिछले काफी समय से रह रहा हैपुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।मामला नेहरू कालोनी क्षेत्र का है।।
