जिले में स्वाइन फ़्लू (एच1एन1,इन्फ्लूएंजा) का संक्रमण लगातार सामने आ रहे हैं। सोमवार को 71 सैंपल लिए गए, जिनमें आठ लोग संक्रमित मिले। वहीं, कोविड के 40 सैंपल की जांच में दो मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, एच1एन1 के नए संक्रमित मरीजों में चार देहरादून और चार अन्य जिलों के हैं। आठ मरीज स्वस्थ हुए। अबतक कुल 336 मामले सामने आ चुके हैं।देहरादून में आठ नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें चार देहरादून और चार अन्य जिलों के हैं। वहीं, आठ मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हुए। वर्तमान में 11 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
वहीं, कोविड के दो नए मरीजों में एक देहरादून और एक अन्य जिले का है। एक मरीज स्वस्थ हुआ। जिले में कोविड के कुल 43 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि चार मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं। कोविड से अब तक किसी मौत की सूचना नहीं है।
