पंजाबी समाज को पाकिस्तानी कहने पर कांग्रेस से जुड़ी नेता आकांक्षा नेगी को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। कुछ बड़े नेताओं के कहने पर नेगी ने यह बयान दिया है। रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ और समस्त पंजाबी समाज ने इन टिप्पणियों को अस्वीकार्य करार दिया है। आकांक्षा नेगी पर पहाड़ी और मैदानी समाज को बांटने का भी आरोप है। भारतीय संविधान देशभक्त पंजाबियों को अपमानित करने की इजाजत नहीं देता। भाजपा नेता ने कहा कि पंजाबी समाज को इस तरह अपमानित करने का किसी को अधिकार नहीं है। उन्होंने आकांक्षा नेगी को 48 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग की है। पंजाबी समाज से जुड़े लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो पंजाबी समाज आमरण अनशन को मजबूर होंगे। इससे पूरा पंजाबी समाज आहत है। पंजाबी समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने सातवीं शताब्दी में आंक्राताओं से लोहा लिया और फिर बंटवारे का दंश भी झेला।
