देर रात कोतवाली क्षेत्र स्थित पुल नंबर दो के पास से शक्ति नहर में एक कार गिर गई। एसडीआरएफ की टीम कार की तलाश के लिए नहर में सर्च अभियान चला रही है। डाकपत्थर क्षेत्र से एक युवक भी लापता है। युवक के परिवार से जानकारी जुटा जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात सूचना मिली कि डाकपत्थर से विकासनगर की ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि नहर में कार कहीं उतरती नजर नहीं आई। घटनास्थल पर पत्थर और झाड़ियों पर रगड़ के निशान बने थे। कार के बोनट का एक छोटा टुकड़ा भी घटनास्थल पर पड़ा था। इस बीच एक व्यक्ति ने पुलिस को नहर में डूबती कार का वीडियो दिखाया। हालांकि अंधेरा होने के चलते एसडीआरएफ की टीम को कार का सुराग नहीं मिल पाया। बुधवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने नहर में सर्च अभियान शुरू किया
