
Feet of an Indian or Asian person laying dead during COVID-19 or corona virus outbreak
जीएमएस रोड स्थित अलकनंदा एन्क्लेव में अकेले रहने वाले एक बुजुर्ग की चाकुओं से बुरी तरह गोदा नृशंस हत्या कर दी गई। बुजुर्ग ओएनजीसी के पूर्व इंजीनियर थे। उनके शरीर को गया था। पड़ोसियों ने घर में आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी जिस पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि चंद मिनट बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया।बुजुर्ग की हत्या किसने और क्यों की इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ पड़ोसियों से भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।पुलिस को घटना की जानकारी सोमवार रात करीब आठ बजे मिली। यहां 25 अलकनंदा एन्क्लेव पर बृज निवास नाम से अशोक कुमार गर्ग का मकान है।एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अशोक कुमार गर्ग के बारे में पता चला है कि वह 2008 में ओएनजीसी के इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। कुछ साल पहले ही उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। उनकी एक बेटी गुरुग्राम और एक चेन्नई में रहती है। अशोक कुमार गर्ग के पेट और छाती पर चाकू से कई घाव किए गए हैं। उन्हें क्यों और किसने मारा इस बात की जांच की जा रही है। जांच के लिए एसओजी और पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है।