![](https://citytime.co.in/wp-content/uploads/2024/03/521460_827378_updates.webp)
तराई के लोगों की भावनाओं को छूते हुए पीएम ने कहा देवभूमि का संबंध गुरुनानक, गुरु गोविंद सिंह से भी रहा है। देश के बंटवारे के बाद गुरुनानक देव के पवित्र स्थल करतारपुर को हमसे छीन लिया गया। अपने गुरु का दर्शन दूरबीन से करते थे, मगर भाजपा सरकार ने करतारपुर कारीडोर बना दिया है।पीएम ने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण के दलदल में ऐसे धंस गई है कि वह कभी देशहित में सोच ही नहीं सकती। जब भाजपा सीएए के माध्यम से भारत में आस्था रखने वाले लोगों को देश की नागरिकता देने की बात करती है तो कांग्रेस उसका विरोध करती है। उन्होंने पूछा कि ऐसे लोगों को नागरिकता देनी चाहिए की नहीं तो लोगों ने जवाब में हां बोला।पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश से भी काफी संख्या में विस्थापित होकर आए हिंदूओं को रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप, दिनेशपुर, सितारगंज, शक्तिफार्म में बसाया गया था। जिनके प्रमाण पत्र पर पूर्वी पाकिस्तान लिखा जाता था। भाजपा सरकार ने यह शब्द हटाकर बंगाली हिंदुओं को सम्मान दिया।तराई के लोगों की भावनाओं को छूते हुए पीएम ने कहा देवभूमि का संबंध गुरुनानक, गुरु गोविंद सिंह से भी रहा है। देश के बंटवारे के बाद गुरुनानक देव के पवित्र स्थल करतारपुर को हमसे छीन लिया गया। अपने गुरु का दर्शन दूरबीन से करते थे, मगर भाजपा सरकार ने करतारपुर कारीडोर बना दिया है।पीएम ने सिर्फ विस्थापितों को ही नहीं साधा, बल्कि मां नंदादेवी, गोल्जू देवता, जयश्री राजराजेश्वरी को प्रणाम करते हुए भाषण की शुरुआत देवभूमि की आधी आबादी के साथ ही लोगों के दिलों से जुड़ने की कोशिश की।