Passanger airplane flying above clouds.
देहरादून से देश के तीन प्रमुख शहरों अयोध्या, अमृतसर और वाराणसी के लिए सीधी हवाई सेवा को केंद्र की स्वीकृति मिल गई है। तीनों हवाई सेवाओं की शुरुआत बुधवार छह मार्च को होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार प्रकट किया है।देहरादून से अयोध्या जाने वाला विभाग पहले दिन सुबह 9: 40 बजे उड़ान भरेगा और सुबह 11:30 बजे अयोध्या पहुंचेगा। उसी दिन अयोध्या से दोपहर 12:15 बजे उड़ान भरकर दोपहर 1:55 बजे देहरादून पहुंचेगा। देहरादून-अमृतसर हवाई सेवा का विमान दोपहर 12 बजे अमृतसर से उड़ान भरेगा और दोपहर 1:10 बजे देहरादून पहुंचेगा। इसी प्रकार यह विमान देहरादून से दोपहर 1:35 बजे अमृतसर के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर 2:45 बजे अमृतसर पहुंचेगा।

