प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को 37.13 करोड़ की स्वास्थ्य योजनाओं को सौगात दी। रविवार को राजकोट से प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से छह स्वास्थ्य योजनाओं का शिलान्यास और दो योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अलावा खाद्य पदार्थाें की गुणवत्ता जांच के लिए मोबाइल लैब की शुरूआत की।रविवार को सुभाष रोड स्थित एक होटल में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पीएम मोदी ने 37.13 करोड़ लागत की स्वास्थ्य योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें 87.4 लाख की लागत से प्रदेश को दो मोबाइल लैब की शुरूआत की। इसके अलावा प्रधानमंत्री आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत 20.35 करोड़ की लागत से जिला अस्पताल रुद्रपुर में क्रिटिकल केयर ब्लाॅक का शिलान्यास किया।

