मुस्लिमों का मसीहा बनने की कोशिश में जुटे सलमान खान पर अब पुलिस का शिकंजा कसेगा। पुलिस इस जांच में जुटी है कि सलमान ने बनभूलपुरा के नाम पर किस-किस से कितने पैसे जुटाए और यहां किन लोगों को दिए। इसके अलावा आयकर विभाग समेत अन्य जांच एजेंसियों को उसके एनजीओ का खाता नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और पैन नंबर की जानकारी देकर इन्हें सीज करवाने की तैयारी की जा रही है।20 फरवरी को हवाई जहाज से सलमान अपने छह साथियों के साथ बनभूलपुरा पहुंच गया। इस बीच एक और वीडियो प्रसारित हुआ। इसमें वह बैग से नोटों की गड्डियां निकाल बनभूलपुरा में मुस्लिमों को बांटता दिखा। बुधवार को पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए कोतवाली भी बुलाया। हालांकि, तब जानकारी जुटाने के बाद उसे छोड़ दिया था। मगर अब कई एंगल पर सलमान और उसके एनजीओ की जांच की जा रही है।सलमान किन-किन लोगों से और कितना पैसा लेकर आया। इन सब बिंदुओं पर जांच चल रही है। आयकर विभाग समेत अन्य एजेंसियों को पूरे मामले की जानकारी दी गई है।

