उत्तराखंड के टिहरी में बड़ा हादसा हो गया। घटना मंगलवार देर रात की है, लेकिन पुलिस को आज शाम हादसे की सूचना मिली। बताया जा रहा है कार में सवार छह लोग परिवार के एक बीमार सदस्य को लेकर उपचार के लिए देहरादून जा रहे थे।उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र से देहरादून जा रही है एक कार टिहरी में नैनबाग यमुना पुल के पास नदी में गिर गई। हादसे में गर्भवती समेत छह लोगों की मौत हो गई। नैनबाग तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममंगाई ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राफ्ट की मदद से शवों को नदी से बाहर निकाला। तहसीलदार ने बताया कि शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम पीएचसी नैनबाग भेजा गया है।

