अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर को लेकर धर्मनगरी में खासा उत्साह है। श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने पूरे जनवरी माह में संस्था से जुड़े व देश विदेश में फैले रामभक्तों से 51 लाख करोड़ राम नाम का लेखन कराने का निर्णय लिया है। राम नाम के इन लेखन को अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में लगवाया जाएगा। गुरुवार को हुई संस्था की बैठक में सात जनवरी को गोद लिए गए ऋषिकुल स्थित श्री राम घाट पर सफाई अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया।संस्था के परमाध्यक्ष स्वामी आत्मयोगी देवजी महाराज ने कहा कि हम सभी के लिए बहुत ही खुशी की बात है कि 500 सालों की तपस्या पूरी होती नजर आ रही है। अयोध्या में श्री राम मंदिर अपना भव्य और दिव्य स्वरूप लेने जा रहा है। जिसमें श्री राम नाम लेखन में अग्रणी संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति से पिछले 35 वर्षों से जुड़े लोगों का सपना पूरा होने जा रहा है। कि लोग राम नाम लेखन करें और उनका लिखा हुआ राम नाम धन भगवान के श्री चरणों में अर्पित हो सके। 22 जनवरी को हरिद्वार में एक भव्य आयोजन किया जाएगा।

