उत्तराखंड में संचालित सभी 415 मदरसों को अब राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। इसकी रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने ””दैनिक जागरण”” से मुलाकात में इस योजना की जानकारी साझा की।उन्होंने कहा कि क्षय रोग उन्मूलन, पल्स पोलियो टीकाकरण, मातृ-शिशु कल्याण समेत स्वास्थ्य से जुड़े जितने भी राष्ट्रीय कार्यक्रम हैं, उनमें मदरसों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।इस मुहिम से मदरसों के बच्चों में यह संदेश जाएगा।कासमी ने कहा कि परिषद ने मदरसों में योग को अनिवार्य हिस्सा बनाने का निश्चय किया है। प्रयास ये है कि प्रत्येक मदरसे में योग की कक्षाएं जल्द से जल्द शुरू हों। इसके लिए जिलेवार मदरसा संचालकों के साथ बैठकों का क्रम शुरू किया जा रहा है। छह जनवरी को पहली बैठक हरिद्वार में होगी। इसके अलावा संस्कृत को ऐच्छिक विषय के रूप में रखा जाएगा। इससे मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी सनातन के बारे में ज्ञान हासिल कर सकेंगे।

