दून समेत प्रदेशभर में सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। इसका येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।साथ ही पहाड़ों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने के साथ सुबह-शाम कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ सकती है।रविवार को दून और आसपास के क्षेत्रों में चटख धूप खिली रही, लेकिन शाम ढलते ही ठिठुरन बढ़ गई। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 23.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।सोमवार व मंगलवार को प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरा छाया रह सकता है। पहाड़ों में पाला पड़ने की संभावना है।

