उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। जिसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि, सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मौसम के मिजाज में किसी प्रकार के बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।पर्वतीय क्षेत्रों में जरूर सर्द हवाएं कंपकंपी बढ़ा रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, फिलहाल अगले कुछ दिन प्रदेश में वर्षा के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। शुष्क मौसम के कारण ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना है।

