In the Hospital Sick Male Patient Sleeps on the Bed. Heart Rate Monitor Equipment is on His Finger.
डोईवाला में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोरी जूही की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी रिश्तेदार दीपाली गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाद में ट्रैक्टर को पकड़कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार शनिवार को दोनों किशोरियां स्कूटी से अपने घर जा रही थीं इसी दौरान सामने से खनन सामग्री लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में उनकी स्कूटी आ गई। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे अतिक्रमण और अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण सड़क पर निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी।हादसे में एक किशोरी के ऊपर से ट्रैक्टर गुजर गया, जिससे उसके पेट में गंभीर चोटें आईं।दोनों घायल किशोरियों को 108 एंबुलेंस से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 16 वर्षीय जूही को मृत घोषित कर दिया। स्वजनों के अनुसार अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौत हुई। वहीं 17 वर्षीय दीपाली की हालत गंभीर बनी हुई है, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश गुंसाई ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। घटना में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
