कोटद्वार में हुए भीषण सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि हादसे में मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुए हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने और गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने को कहा।
