उत्तराखंड में अभी तक कृषि से आवासीय या व्यावसायिक भू-उपयोग परिवर्तन धामी कैबिनेट ने शुक्रवार को इसकी दरों में भारी कमी कर दी है। साथ ही भू-उपयोग जिला विकास प्राधिकरण से लेकर उडा और शासन के लिए श्रेणियों में बांट दिया है, जिससे जल्दी काम हो सके। दूसरी ओर, सरकार ने प्रदेश में भवन निर्माण से जुड़े बिल्डिंग बायलॉज में भी बड़ी राहत देने का फैसला लिया है।सरकार ने माना कि वर्तमान में भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क की दरें अव्यावहारिक होने व स्थानीय स्तर पर भूमि की सर्किल दर अधिक होने के कारण भू-स्वामी एवं विकासकर्ता वैधानिक स्वीकृति लेने से बच रहे हैं। इस कारण अवैध, अनियंत्रित एवं अनियोजित निर्माण, प्लॉटिंग की स्थिति बढ़ रही है। जिससे महायोजना का मूल स्वरूप प्रभावित होने की संभावना है। नियोजित एवं वैधानिक विकास को गति प्रदान करने, ईओडीबी को बढ़ाने, निजी विकासकर्ताओं की ओर से अवस्थापना निर्माण को प्रोत्साहित करने, शासकीय बजट पर पड़ने वाले संभावित वित्तीय भार को रोकने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को पुनर्जीवित करने, प्राधिकरण को वर्तमान वित्तीय संकट से उबारने और भूमि विवादों की संभावनाओं को कम करने के लिए शुल्क की दरें संशोधित करने का फैसला लिया गया है। इसमें अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित हैं। जैसे कृषि से आवासीय का शुल्क सर्किल रेट के 100 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत, कृषि से व्यावसायिक भू-उपयोग परिवर्तन का शुल्क सर्किल रेट के 150 प्रतिशत से घटाकर सीधे 15 प्रतिशत किया गया है। अन्य श्रेणियों में भी इसी तरह बदलाव होंगे।
