विधानसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत 20 से 27 नवंबर तक प्रदेशभर में विशेष घर-घर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने अभियान में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने गुरुवार को सचिवालय स्थित कार्यालय से जिलाधिकारियों के साथ आनलाइन समीक्षा की।इसमें बीएलओ मतदाता सूची की गहन जांच कर नाम, पता और अन्य विवरणों का सत्यापन करेंगे। साथ ही एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नामों और अपात्र प्रविष्टियों को चिह्नित कर नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की जाएगी।किसी तरह की त्रुटि मिलने पर निर्धारित अवधि में संबंधित बीएलओ को फार्म-आठ उपलब्ध कराएं। सूची में नाम दर्ज नहीं होने पर फार्म-छह के माध्यम से आवेदन करें।
