PINGGUI, CHINA - DECEMBER 03: A staff member processes gold and jewelry products at the gold and jewelry industrial park on December 3, 2024 in Pinggui district, Hezhou city, Guangxi Zhuang Autonomous Region of China. Via the super factory plus supply chain and terminal store mode, Pinggui shortened the chain from production to consumption to better satisfy consumers with a change from traditional manufacturing to individualized customization. (Photo by Li Haotu/VCG via Getty Images)
धामावाला बाजार में सोना गलाने और होलमार्किंग का काम करने वाले एक सेंटर पर दिल्ली से पहुंची टीम की छापेमारी ,जानकारी के अनुसार, धामावाला बाजार में एक बीजी होलमार्क सेंटर है। यहां सोना गलाने और होलमार्किंग का काम होता है। बताया जा रहा है कि जिस संपत्ति में यह सेंटर चल रहा है, वह दून के एक बड़े ज्वैलर की है। उन्होंने यह संपत्ति किराये पर दी हुई है। शुक्रवार को दिल्ली से पहुंची टीम ने सेंटर पर छापा मारा। कार्रवाई इतनी गोपनीय रखी गई कि स्थानीय पुलिस को भी इसकी पूर्व सूचना नहीं दी गई। टीम के अचानक पहुंचने से आसपास के दुकानदारों और व्यापारियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। छापेमारी के बाद सेंटर बंद कर दिया गया। बाजार में यह भी चर्चा रही कि टीम पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को अपने साथ ले गई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि किसी भी राज्य की पुलिस ने इस सबंध में दून पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया था। अगर दून पुलिस के साथ जानकारी साझा की जाएगी तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।
