NEW DELHI, INDIA - JULY 22: RSS Chief Mohan Bhagwat speaks on the theme Issues of the World and Bharatiyata during the 10th Anuvrat Nyas Nidhi Vyakhyan organizing Indira Gandhi National Open University (IGNOU) and Akhil Bhartiya Anuvrat Nyas, at Dr. Ambedkar International Centre, on July 22, 2025 in New Delhi, India. (Photo by Sonu Mehta/Hindustan Times via Getty Images)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहनराव भागवत 20 से 22 नवंबर तक उत्तराखंड प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह रुड़की और हरिद्वार में संघ के क्षेत्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें और संवाद करेंगे।बैठकों में संघ के शताब्दी वर्ष के तहत पूरे साल संचालित कार्यक्रमों और गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय और सामाजिक विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा। संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल ने बताया कि प्रवास के दौरान सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव के उद्देश्य से संचालित पंच परिवर्तन के विषयों पर भी चर्चा होगी। इनमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध (स्वदेशी) और नागरिक कर्तव्य शामिल हैं।इस प्रवास का एक विशेष आकर्षण हरिद्वार स्थित गायत्री तीर्थ शांतिकुंज का शताब्दी समारोह भी रहेगा। डॉ. भागवत इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे। आध्यात्म, शिक्षा, संस्कार और समाज सुधार के क्षेत्र में गायत्री परिवार की रचनात्मक भूमिका को देखते हुए सरसंघचालक की इस समारोह में उपस्थिति को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
