Group of young people marching together in the city downtown protesting .
42 हजार रुपए न्यूनतम वेतन सहित विभिन्न मांगो को लेकर आशा कार्यकर्ता और भोजन माताओ ने बुधवार को सचिवालय पर महापड़ाव कर दिया है। बुधवार दोपहर को सीटू के आह्वान पर भोजन माताओ और आशा कार्यकर्ता ने परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया। बड़ी संख्या में पुलिस बल ने उन्हें सचिवालय से पहले ही बेरिकेडिंग कर रोक दिया है। आशा कार्यकर्ता और भोजन माता बड़ी संख्या में सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए है। चेतावनी दी है की यदि अधिकारियों से वार्ता और ठोस समाधान का लिखित आश्वासन नहीं दिया गया, तो धरने से नहीं उठेंगे।प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक सचिव स्तर पर वार्ता नहीं हो होगी और सम्मानजनक हल नहीं निकलता है तो महापड़ाव तीन दिन तक जारी रहेगा।
