उत्तराखंड में सफेद बाघ तेजस की मौजूदगी पहली बार किसी चिड़ियाघर में पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनेगी। इससे देहरादून चिड़ियाघर में वन्यजीव पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।तेजस को मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित गांधी जूलाजिकल पार्क से 28 सितंबर को देहरादून लाया गया था। उत्तराखंड वन विभाग के प्रयासों के बाद केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) ने वन्यजीव आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत इसे लाने की अनुमति दी थी।इसके बदले देहरादून चिड़ियाघर के करीब पांच वर्षीय रायल बंगाल टाइगर भोला को ग्वालियर भेजा गया। वन मंत्री इसके विशेष बाड़े का उद्घाटन करेंगे। करीब ढाई वर्ष का तेजस अपनी नीली आंखों और सफेद शरीर पर काली धारियों के कारण खास पहचान रखता है।
