अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद आवेदन पत्र में संशोधन 28 से 30 दिसंबर के बीच कर सकेंगे। आयोग ने जनवरी में शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रस्तावित की है। इसके बाद अप्रैल में लिखित परीक्षा कराने की योजना है। ये सभी भर्तियां 12वीं के स्तर की हैं। शारीरिक दक्षता के अलग-अलग मानक हैं, जो विज्ञापन में विस्तार से दिए गए हैं। पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर देख सकते हैं। आयोग, जनवरी में इसकी शारीरिक दक्षता परीक्षा और फिर अप्रैल में लिखित परीक्षा कराएगा। खास बात यह भी है कि पांच साल के भीतर नौकरी छोड़ने पर कांस्टेबल व फायरमैन को प्रशिक्षण का खर्च देना होगा।
