Gun pointed at camera in close-up. Pistol in hand in dark. Criminal with dangerous firearm. Attack or defense.
ठाकुरपुर रोड पर टी स्टेट के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने पल्सर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस को पिस्तौल दिखाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो दरू चौक से मीठीबेरी की ओर टी स्टेट में आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी की पहचान इरशाद (32) पुत्र मोहम्मद जमशेद निवासी ग्राम खजुनावर, थाना फतेहपुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए प्रेमनगर अस्पताल भेजा गया। वहीं, फरार आरोपी की पहचान शमीम निवासी ग्राम गंदेबड़ा, थाना फतेहपुर, सहारनपुर के रूप में हुई है। उसकी तलाश में पुलिस की ओर से टी स्टेट क्षेत्र में कांबिंग की जा रही है।पुलिस को मौके से 315 बोर का एक तमंचा और खोखा कारतूस मिला है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल पल्सर बाइक, एक कुल्हाड़ी, दो छुरी और एक रस्सी भी बरामद की गई है।
