केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15 नवंबर को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है। 16 से 20 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। इससे पहले नवंबर के दूसरे सप्ताह में बीती 10 नवंबर को दून में गर्मी ने दस साल बाद नया रिकॉर्ड बनाया था। अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा।बदरीनाथ धाम के कपाट कल बंद हो जाएंगे। इससे पहले आज धाम में बर्फबारी हुई। धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। वहीं, कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
