चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। खरना की परंपरा निभाई जाएगी आज सूर्य उपासना और छठी मैया की आराधना के इस पर्व के लिए राजधानी में पूर्वांचल समाज के लोगों में खासा उत्साह है।पर्व के दूसरे दिन आज खरना की परंपरा निभाई जाएगी। इसके बाद रविवार शाम को विभिन्न घाटों पर व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। देहरादून में छठ पूजा के लिए टपकेश्वर मंदिर क्षेत्र, ब्रह्मपुरी, प्रेमनगर, रायपुर नहर और मालदेवता में नदी किनारे घाटों पर विशेष आयोजन होंगे।व्रती परिवार के सदस्यों के साथ घाटों पर पहुंचकर पारंपरिक तरीके से सूर्य देव की पूजा करेंगे। छठ पर्व के पहले दिन नहाय-खाय के तहत व्रती स्नान कर घर की शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हैं और सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। आज खरना के दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखेंगे। शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।
