पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अगले दो दिन पहाड़ों में मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और बर्फबारी की संभावना बन रही है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों के 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों की सक्रियता बढ़ रही है। इसके चलते ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है।
