suicide concept. noose with shadow on dark wall background
उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के बीपीटी प्रथम वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार की शाम 07 बजे थाना प्रेमनगर की मोबाइल डाटा टर्मिनल (एमडीटी) पर सूचना मिली कि ठाकुरपुर स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक युवक ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय रावत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। छात्र की मौत की सूचना स्वजनों को दे दी गई है। उनके देहरादून पहुंचने के बाद बुधवार को आगे की कार्रवाई की जाएगी।
