राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद रविवार को लोक भवन से विदा हुए। इस अवसर पर पीएसी की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड आफ आनर दिया। लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ बिताए समय और अनुभवों को याद किया।सभी ने उनके आगामी जीवन में सुख, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्यपाल ने लोक भवन परिवार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग, समर्पण और टीम भावना के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बिताए गए पांच वर्ष उनके जीवन के विशेष और यादगार समय रहे हैं। इस दौरान उन्हें प्रदेश की जनता से आत्मीय जुड़ाव बनाने और जनसेवा के विभिन्न अवसरों पर कार्य करने का अनुभव मिला।इससे पूर्व आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में राज्यपाल के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘अनथक युयुत्सा’ का विमोचन किया गया। पुस्तक के लेखक प्रोफेसर अधीर कुमार हैं। इसमें पंजाब के एक गांव से भारतीय सेना में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उत्तराखंड के राज्यपाल पद तक पहुंचने की उनकी प्रेरक यात्रा को दर्शाया गया है।
