In the Hospital Sick Male Patient Sleeps on the Bed. Heart Rate Monitor Equipment is on His Finger.
आइटी पार्क में विवाद के चलते आरोपित ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस को मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मयूर विहार निवासी उत्सव उम्र 34 वर्ष होम स्टे चलाता है। उसके नजदीक ही आरेपित इस्लामुद्दीन का घर है। शुक्रवार को उत्सव ने इस्लामुद्दीन के घर के बाहर अपनी स्कूटी खड़ी की थी और पास में ही खाना खाने के लिए चला गया। खाना खाकर जब वह बाहर आया तो घर के बाहर स्कूटी लगाने को लेकर इस्लामुद्दीन व उत्सव के बीच मारपीट हो गई।इसी दौरान आरोपित ने किसी नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। पेट से खून निकलने के चलते उत्सव को इलाज के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
