top view of famous hill station mussoorie in India
उत्तराखंड में मौसम सुहावना बना हुआ है, जबकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 22 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहेगा और 23 अक्तूबर से बदलाव के आसार हैं। उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से मौसम शुष्क रहेगा। आकड़ों पर नजर डालें तो रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 14.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में देखने को मिला। आने वाले दिनों में यह अंतर अधिक बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 अक्तूबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 23 अक्तूबर से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
