कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआइटी) ने अब उत्तर प्रदेश के बरेली में भी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस की जांच का दायरा अब केवल मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों तक सीमित नहीं है। इसमें पुराने मुकदमों से जुड़े तथ्यों, कंपनियों में निदेशक पद से हटाए जाने के मामले और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित आडियो की सत्यता की जांच भी शामिल है। एसआइटी इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटा रही है।
शनिवार को पुलिस की एक टीम बरेली भेजी गई, जो गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज पुराने मुकदमों से संबंधित तथ्यों और दस्तावेजों की पड़ताल करेगी। घटनाक्रम का संबंध बरेली से होने के चलते पुलिस वहां से साक्ष्य जुटाकर मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
