चमोली जिले में समुद्रतल से 11,808 फीट की ऊंचाई पर स्थित चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ शनिवार शाम 7:47 बजे शीतकाल के लिए समाधि में चले गए। अब छह माह बाबा की पूजा शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर में होगी। बाबा की उत्सव डोली रविवार सुबह धाम से गोपेश्वर के लिए रवाना होगी कपाट बंद करने के उत्सव को यादगार बनाने के लिए धाम में एक हजार से अधिक श्रद्धालु व हक-हकूकधारी मौजूद रहे। इससे पहले पुजारी व हक-हकूकधारी बुग्याली क्षेत्र से बुके (बुकले) के फूल लेकर धाम में पहुंचे। कपाट बंद करने की प्रक्रिया शाम पांच बजे शुरू हुई।
