मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर उन्होंने बैठक कर विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, जन-सुविधाओं और आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने भालू और तेंदुए के हमलों को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने और प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश भी दिए।मुख्यमंत्री ने सीवर और पेयजल पाइपलाइन के लिए खोदी गईं सड़कों की मरम्मत का काम एक नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए।सड़कें टूटी मिलीं तो अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। जो अधूरे काम हैं उन्हें गुणवत्ता के साथ एक नवंबर तक हर हाल में पूरा किया जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को डीएम और एसएसपी के साथ हुई बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि काम पूरे हुए या नहीं, गुणवत्ता का पालन किया या नहीं, यह देखने के लिए वह खुद सड़क मार्ग से निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि अधूरे कार्यों के कारण आम लोगों, व्यापारियों और यात्रियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी संबंधित विभागों के साथ नियमित समीक्षा कर काम की गुणवत्ता और समय-सीमा सुनिश्चित करें।
