मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने सनातन को गाली देने, उसे कमजोर करने और सैनिकों व सेना के पराक्रम पर सवाल उठाने को अपनी राजनीति का हिस्सा बना लिया है। धामी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के लिए राहुल गांधी ने जिस निम्न भाषा का प्रयोग किया है, उससे पूरा उत्तराखंड और देश आहत है। उन्होंने कहा कि डोभाल जैसे व्यक्ति, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उनके प्रति इस तरह की भाषा का इस्तेमाल केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश की भावनाओं को चोट पहुंचाता है ऐसे में प्रदेश के सम्मान और सैनिकों की भावनाओं से खिलवाड़ का जनता लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस को जवाब देगी। धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता को लेकर राहुल गांधी की कथित टिप्पणी का भी उल्लेख किया।
बदरीनाथ में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर धामी ने कहा कि डोभाल उत्तराखंड के गौरव हैं और उन्होंने देश की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।
