Shooting a gun in night
हरिद्वार के मायापुर में शुक्रवार देर रात एक युवक को मारने आए हमलावर ने गोली चला दी। गोली युवक के साथ रह रही युवती के बाजू में जा लगी। गंभीर हालत में युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया। घायल युवती राजीव नगर की रहनी वाली है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। बताया गया कि युवती हरिद्वार के खन्नानगर स्थित एक जिम में रिसेप्शनिस्ट का काम करती है। वह मायापुर की वाल्मीकि बस्ती में अंश नाम के युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी।सीओ सिटी सिसुपाल सिंह नेगी ने बताया कि झगड़े के दौरान गोली चलने से युवती घायल हुई है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
