उत्तराखंड में बारिश का दौर फिलहाल धीमा है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में बौछारों का दौर जारी है। पहाड़ों में भी बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से प्रदेश में वर्षा का क्रम फिर कुछ तेज हो सकता है।मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना जताई गई है।विभाग के अनुसार, गुरुवार को हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी एवं उत्तरकाशी जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, राज्य के शेष जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
