People with raised fists at a demonstration in the city. Multi-ethnic group of people together on strike.
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की अपील पर 11 सितंबर को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। बैंक कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर मंगलवार को आल इंडिया डिमांड्स डे मनाया। बैंक यूनियनों की मुख्य मांग पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू करना, पीएलआइ योजना को वापस लेना है। इन मांगों को लेकर बैंककर्मी 11 सितंबर को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद भी मांगें न पूरी होने पर 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे। इसके बाद भी समाधान नहीं निकलता है तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।अखिल भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ के सहायक महासचिव चंदन बिष्ट ने बताया कि बैंककर्मियों की मांगें जल्द से जल्द पूरी की जाए, वरना वे हड़ताल पर जाएंगे।
