Shooting a gun in night
पटेलनगर से घर बड़ोवाला जा रहे निजी बैंक कर्मी को मंगलवार रात बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। घटना रात करीब आठ बजे की है। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि सत्यम पटेलनगर क्षेत्र में उज्जीवन बैंक में काम करते हैं। वह अपनी चचेरी बहन के साथ अपने स्कूटर से डीएसपी चौक अपने घर जा रहे थे। डीएसपी चौक निवासी घायल युवक सत्यम को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली सत्यम के पेट से छूकर निकली है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। देर रात तक पुलिस को विवाद के बारे में पता नहीं चल सका था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है।रास्ते में बड़ोवाला में उनके स्कूटर के सामने एक बाइक आकर रुकी तो सत्यम ने स्कूटर रोक लिया। इससे पहले कि सत्यम और उनकी बहन कुछ समझ पाते बाइक सवारों में से एक ने गोली चला दी। गोली सत्यम के पेट को छूकर निकल गई। सीओ सदर ने बताया कि घटना के संबंध में सत्यम की बहन से जानकारी ली जा रही है। उसने अभी तक किसी विवाद के बारे में जानकारी नहीं दी है। यह मामला किसी पुरानी रंजिश का भी हो सकता है। इसके अलावा कई और पहलुओं की भी पुलिस जांच कर रही है।
