मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई है। देहरादून समेत आठ जिलों में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई है। देहरादून समेत आठ जिलों में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।देहरादून में भी मध्यम वर्षा दर्ज की जा रही है। शनिवार को भी दून में सुबह से ही बादलों का डेरा रहा और दोपहर बाद मध्यम वर्षा के दौर हुए। दिनभर बादलों के बीच पारा भी सामान्य से कम रहा।
