मूसलधार वर्षा ने मांडूवाला से सौड़ा गांव को जोड़ने वाले पुल की हालत बिगाड़ दी। भारी पानी के दबाव में पुल का एक हिस्सा टूट गया। पुल टूटने से सैकड़ों ग्रामीणों के आवागमन पर संकट खड़ा हो गया है। हालात यह हैं कि जरूरी काम से आने-जाने वाले ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है। कई वर्ष पूर्व वन विभाग की ओर से बनाया गया यह पुल मांडूवाला और सौड़ा गांव समेत आसपास की ग्रामीण आबादी के लिए आवाजाही का महत्वपूर्ण जरिया था। बारिश के दौरान नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ने से पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। पुल के टूटने के बाद ग्रामीणों के सामने सुरक्षित आवाजाही का संकट खड़ा हो गया है।
