त्तराखंड में मानसून ने फिर जोर पकड़ लिया है। कई जिलों में भारी बारिश के दौर जारी हैं। साथ ही आने वाले दिनों में भी भारी बारिश से राहत मिलने के आसार कम हैं। मौसम विभाग ने दो सितंबर तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश के दौर जारी रहने की आशंका जताई है। रविवार को यलो अलर्ट के तहत देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।सोमवार को मौसम और ज्यादा तल्ख रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली के साथ बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की भी संभावना है। वहीं, चंपावत, ऊधम सिंह नगर समेत प्रदेश के सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की आशंका है।
