ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में गंगा के ऊपर बने पुल को रेल विकास निगम लिमिटेड ने लांच कर दिया है। अब पुल को अंतिम स्वरूप दिया जाएगा। यह परियोजना में गंगा के ऊपर एकमात्र पुल है। यह पुल रेल लाइन को टिहरी जिले से पौड़ी जिले को जोड़ेगा।आरवीएनएल ने मई से ट्रैक बिछाने की काम भी शुरू कर दिया है। परियोजना में 19 प्रमुख पुल हैं। जिसमें आठ पर काम पूरा हो गया है। आरवीएनएल ने तीन धारा शिवमूर्ति के पास (टोल-पंतनगर, बागेश्वर) के पास गंगा के ऊपर बने पुल को लांच (दोनों ओर के पिलर जोड़ना) कर दिया है।125 किमी की इस परियोजना की लगभग 104 किमी (83 प्रतिशत) लंबाई सुरंगों की है। जिसमें 16 मुख्य सुरंगें, 12 निकास सुरंगें। गहरी घाटियों और नदियों पर बने 19 प्रमुख और 31 छोटे पुल शामिल हैं। परियोजना का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कर्णप्रयाग है। यहां 26 लाइन बिछाई जाएगी। इसे टर्मिनस के रूप में विकसित किया जाएगा। परियोजना के पूरे होने पर ऋषिकेश से कर्णप्रयाग की यात्रा अवधि लगभग छह घंटे से घटकर लगभग 2.5 घंटे रह जाएगी।
