Indian policemen stop leaders and supporters of the People's Democratic Party (PDP) during a protest against the National Conference (NC)-led government in Srinagar, Jammu and Kashmir, on June 23, 2026. The demonstration addresses concerns over the alleged outsourcing of government jobs and recruitment irregularities. The PDP claims the government is bypassing regular recruitment procedures, lacking transparency in hiring, and undermining merit-based employment opportunities for unemployed youth. Official estimates indicate that Jammu and Kashmir has one of the highest unemployment rates among Indian states and union territories, with youth unemployment being a significant concern. (Photo by Firdous Nazir/NurPhoto via Getty Images)
गुरुवार दोपहर को नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले नर्सिंग बेरोजगार अभ्यर्थी गांधी पार्क में एकत्रित हुए। वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच करने जा रहे नर्सिंग बेरोजगार अभ्यर्थियों को पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर आवास से पहले ही हिरासत में ले लिया। काफी देर तक नारेबाजी और पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता चली, लेकिन आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिलने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया।इस दौरान एक नर्सिंग अभ्यर्थी ने हाथ की नस काटने के प्रयास किया जिससे पुलिस में भी हड़कंप मच किया। किसी तरह से युवक के हाथ से ब्लेड छीनकर पुलिस सभी को हिरासत में लेकर एकता विहार लेकर आई। नर्सिंग अभ्यर्थियों ने आंदोलन को उग्र करने का ऐलान किया है।मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर, मीडिया प्रभारी प्रवेश रावत ने ने कहा कि लगातार मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए जा रहे हैं लेकिन कोई भी वार्ता के लिए तैयार नहीं है। पूर्व में स्वास्थ्य महानिदेशक ने मांग का प्रस्ताव शासन में भेजा था लेकिन अभी तक इस ओर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे नर्सिंग अभ्यर्थी बेरोजगारों में रोष बढ़ता जा रहा है।
